फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेंरा पानी, शासन दें उचित मुआवजा : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अक्तूबर में बेमौसम बारिश ने किसानों के मेहनत पर पानी फेर दिया। बारिश से किसानों की तैयार फसल बर्बाद हो चुकी है, जो बची भी है वह भी किसी काम के लायक नहीं है। इन फसलों को किसानों ने आर्थिक दिक्कतों के बीच बड़ी मेहनत से सींचा था।
विज्ञापन

शासन को सर्वे कराकर फसलों का उचित मुआवजा किसानों को देना चाहिए। यह बात शनिवार को अपने कैंप कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान घोसी सांसद राजीव राय ने कही। कहा कि उन्होंने किसानों की खराब की फसल के नुकसान तथा उसके एवज में किसने को मुआवजा आर्थिक सहायता दिए जाने को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री, मुख्यमंत्री तथा उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री को पत्र लिखा है। बताया कि उन्होंने अपने पत्र में पूर्वांचल के किसानों को इंगित करते हुए उनके सीमित संसाधनों तथा सीमित भूखंडों पर ही कृषि करने तथा कृषि से मिलने वाले पैसों कोई उनके आजीविका का एकमात्र साधन बताया। घोसी सांसद ने पत्र में मांग की है कि यदि किसानों को आर्थिक सहयोग देने में यदि कोई नियम बाधा बनता हो तो ऐसी स्थिति में नियमों में ढील देते हुए किसानों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाना चाहिए, जिससे वो अपने परिवार के बच्चों की शादी तथा अपने कर्जों को चुका सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें