फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जिले में भक्तिभाव से मनी देव प्रबोधिनी एकादशी, मंदिरों में हुए धार्मिक कार्यक्रम

विज्ञापन
घोसी ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा पवनी के राम भवन में एकादशी के पर्व पर हुआ पूुजन अर्चन।
विज्ञापन
मऊ। जिले में देव प्रबोधिनी एकादशी का पर्व शनिवार को नगर सहित जिले के भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने व्रत रखा। गन्ने आदि को रखकर विधि विधान से पूजन अर्चन किया। मंदिरों सहित कई स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम हुए। श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में डुबकी भी लगाई।
विज्ञापन


हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को देव प्रबोधिनी, देवउठनी और देवोत्थान एकादशी के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु क्षीरसागर में चार महीने तक विश्राम के बाद उठते हैं। सृष्टि का संचालन अपने कंधों पर एक बार फिर से संभाल लेते हैं। भगवान विष्णु आषाढ़ महीने की शुक्लपक्ष की देवशयनी एकादशी पर क्षीर सागर में सोने के लिए चले जाते हैं। देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु और तुलसी का विवाह किया जाता है।
देवउठनी एकादशी पर देवी तुलसी और भगवान शालिग्राम के विवाह की परंपरा है। मान्यता के तहत शनिवार को जिले में प्रबोधिनी एकादशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विधि विधान से एकादशी की शाम को जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम हुए। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को प्रबोधिनी एकादशी पर्व पर श्रद्धालुओं ने दोहरीघाट के सरयू तट के घाट पर स्नान किया। पर्व पर नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में अखंड रामायण पाठ सहित विविध धार्मिक कार्यक्रम हुए। प्रमुख बाजारों सहित चट्टी चौराहों पर सिंघाड़े आदि की खूब बिक्री रही।
विज्ञापन

पिपरीडीह : क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में प्रबोधिनी एकादशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में मत्था टेककर मन्नतें मांगी। बाजारों में सिंघाड़े की बिक्री जोरों पर रही। हलधरपुर: रतनपुरा बाजार सहित क्षेत्र के मुबारकपुर, गाढ़ा, सेहबरपुर, पहदेवाजीत, इटैली, मेउड़ी सहित विभिन्न इलाकों में प्रबोधिनी एकादशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बाजारों में सिंघाड़े और गन्ने की की खूब बिक्री रही।
मझवारा: क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में प्रबोधिनी एकादशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पवनी गांव में धार्मिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से रामचरितमानस का संपूर्ण पाठ किया। 24 घंटे तक चले इस रामचरितमानस पाठ में बालकांड से लेकर उत्तरकांड तक श्रीराम के जीवन प्रसंगों का पाठ किया गया। पूरे दिन जयश्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। संध्या समय आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर भारी संख्या में ग्रामवासी और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजक ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज में भक्ति, एकता और सद्भाव की भावना मजबूत होती है।

घोसी ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा पवनी के राम भवन में एकादशी के पर्व पर हुआ पूुजन अर्चन।

घोसी ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा पवनी के राम भवन में एकादशी के पर्व पर हुआ पूुजन अर्चन।

घोसी ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा पवनी के राम भवन में एकादशी के पर्व पर हुआ पूुजन अर्चन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें