मुहम्मदाबाद गोहना आजमगढ़ रेल मार्ग पर बृहस्पतिवार को दिन में लगभग 3:30 बजे कुतुबपुर गांव के पास सरजू जमुना ट्रेन के आगे कूदकर लगभग 40 वर्षीय महिला ने जान दे दिया। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। रेल ड्राइवर द्वारा स्टेशन मास्टर को मेमो देकर घटना की सूचना दी गई। सूचना पर मुहम्दाबाद कोतवाली पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन से लगभग 4 किलोमीटर आगे कुतुबपुर गांव के पास आजमगढ़ की तरफ से आ रही सरयू जमुना ट्रेन के आगे कूदकर एक महिला ने जान दे दी। बताया जाता है कि महिला पहले से ही रेलवे ट्रैक के किनारे बैठी थी। ट्रेन आते ही वह इंजन के आगे कूद गई। घटना में महिला का शव लगभग 200 मीटर दूर तक फैला हुआ था जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। खैराबाद चौकी इंचार्ज ओम सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने शरीर के हिस्से को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।