भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने बृहस्पतिवार को नगर की पुरानी तहसील स्थित एक पैलेस में बुनकरों और व्यापार मंडल के लोगों के साथ वार्ता की। इस मौके पर लोगों ने सुझाव पेटी में अपने सुझाव डालें।
रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि वह अपने करियर में 12 चुनाव लड़ चुकी हैं, जबकि परिवार की तरफ से 32 वां चुनाव लड़ा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास की गंगा बहाई है। तबसे मऊ की अर्थिक स्थिति भी सुधरी है। उन्होंने 2011 के गरीबी सर्वेक्षण सूची के साथ धार्मिक स्थलों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यों का भी जिक्र किया। सभी विपक्षी पार्टियों पर हमला करते हुए बोला कि अन्य पार्टियां केवल घोषणा पत्र बनाती हैं और उसे घोषणा तक ही रहने देती हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी घोषणा पत्र को संकल्प पत्र मानकर अपने सारे संकल्पों को पूरा करती है। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष भानु प्रकाश पांडेय व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, नूपुर अग्रवाल, सुनील यादव, उत्पल राय, राजा आनंद ज्योति सिंह आदि उपस्थित रहे।