फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू रोडवेज की बस ने कईयों को रौंदा, दो की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद स्थित नेशनल हाइवे 29 पर बृहस्पतिवार की दोपहर बाद साढ़े तीन बजे बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक समेत कई लोगों को रौंद दिया। जिससे साइकिल सवार 10 वर्षीय बालक और बाइक से जा रहे 55 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल भिजवाया। जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दोहरीघाट डिपो की सवारियों से भरी बस अचानक इब्राहिमाबाद नेशनल हाइवे के पास बेकाबू हो गई। बस ने सबसे पहले बाइक से जा रहे रामपुर धनौली निवासी अनूप विश्वकर्मा और वैभव की बाइकोें में टक्कर मारी। जिससे दोनों घायल होकर सड़क पर गिर गए। इसके बाद बस ने इब्राहिमाबाद निवासी मुलायम की बाइक में भी टक्कर मार दी। जिससे उनका दाहिना पैर टूट गया। बस ने पास से ही गुजर रहे दो साइकिल पर सवार चार बच्चों को भी टक्कर मार दी।, जिसमें साइकिल चला रहा घोसी के भटमिला निवासी 10 वर्षीय हाशमीर पुत्र रोहित की बस के पहिये के नीचे आकर कुचल जाने से मौत हो गई। साथ ही बाइक से जा रहे 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की भी बस की चपेट में आकरा मौत हो गई। जबकि सियरहीं निवासी मीरा राय की भी कार बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दोहरीघाट सीएचसी पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें