फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिगढ़ तेंदुली चट्टी के पास रविवार की शाम को दो बाइक सवार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मुहम्मद अनस (20) टोला थाना क्षेत्र के हरिकेशपुरा का निवासी है। मुहम्मद अनस शादियों में सजावट का काम करता है। रविवार को वह चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के छपरा गांव में सजावट का काम खत्म कर वापस घर लौट रहा था, अभी तेंदुली चट्टी के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दूसरा बाइक पर सवार रानीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी मनोज (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें