मऊ। भाकपा की जनपदीय कार्यकारिणी की बैठक पार्टी कार्यालय कौड़ी बिल्डिंग स्थित रौजा बाजार कामरेड रामनरायन सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी नौ नवंबर 2021 को महंगाई, बेरोजगारी एवं किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विधानसभा 2022 के चुनाव में समझौता न होने पर जिले की चारों विधानसभाओं पर पार्टी अपना उम्मीदवार खड़ा करके मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। अंत में वरिष्ठ अधिवक्ता घनश्याम सिंह दिवानी कचहरी, मऊ व जिला परिषद सदस्य धर्मचंद गुप्ता अमिला के निधन पर शोक व्यक्त किया गया तथा दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिला मंत्री रामसोच यादव, विनोद राय, रामकुमार भारती, हेसामुद्दीन, सोती निषाद, रामसेवक यादव, रामजीत चैहान, फकरे आलम सभासद, एकराम प्रधान, रामअशीष चैहान आदि उपस्थित रहे।