फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में दो ने बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में बाँक्सिंग में  कांस्य पदक विजेता  स्नेहा कुमारी और मुकेश के 
विज्ञापन
घोसी। राजस्थान में 25 नवंबर से 5 दिसंबर तक होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में मऊ के दो युवाओं ने बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


राजस्थान में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में महाराजा सुहेलदेव विवि आजमगढ़ की बॉक्सिंग टीम में विश्वविद्यालय से संबंद्ध सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी मऊ की छात्रा स्नेहा कुमारी गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं ऋषि राम नरेश पीजी कॉलेज मोलनापुर–दुबारी के छात्र मुकेश ने भी बाॅक्सिंग में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल किया। दोनों ही खिलाड़ियों की जीत ने मऊ के साथ ही महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ का नाम रोशन किया है। जीत के बाद उनके परिवार के साथ ही उनके महाविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों में हर्ष का माहौल है। विश्वविद्यालय की टीम के मैनेजर के रूप में सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी के प्रो.अमरजीत ने प्रतिभागियों का नेतृत्व किया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ी छात्रों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि विवि के खिलाड़ी आगे भी प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर सवर्ण पदक हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें