कोपागंज। स्थानीय पुलिस ने सदर एसडीएम के नेतृत्व में रविवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो चार पहिया वाहनों को सीज करते हुए 14 लोगों के विरुद्ध कोविड एक्ट का उल्लंघन पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोपागंज एसओ अजय तिवारी सदर एसडीएम जय प्रकाश यादव, क्षेत्राधिकारी घोसी उमाशंकर उत्तम तथा तहसीलदार सदर संजीव कुमार यादव के मौजूदगी में वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान वार्ड 13 इंदारा से समाजवादी पार्टी के बैनर से जिलापंचायत का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी जय प्रकाश कन्नौजिया की स्कार्पियो गाड़ी और बोलेरो की जांच के दौरान दोनों निर्धारित संख्या से ज्यादा लोग मिले। इतना ही नहीं
चुनाव प्रचार सामग्री भी मौजूद थी।दोनों गाड़ियों को पकड़ कर सीज करते हुए जय प्रकाश कन्नौजिया और उनके 14 समर्थको पर आचार संहिता के उलंघन और कोविड का मुकदमा पंजिकृत किया।इसीक्रम में पुलिस ने इसी वार्ड से चुनाव लड़ रहे एक अन्य प्रत्याशी की बाइक के अलावा प्रचार कर तीन अन्य गाड़ियों को पकड़ कर सीज करते हुए चारो के विरुद्ध कोविड महामारी का मुकदमा दर्ज किया है।