फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दो रिहायशी मड़ई में लगी आग, तीन मवेशी मरे, सामान जला

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना  के भोपतपुर गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से जली मड़ई,जुटे लोग।संवाद
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भोपतपुर गांव में बुधवार की देर रात अज्ञात कारणों से दो रिहायशी मड़ई में अचानक आग लग गई। घटना में मड़ई में बंधे तीन पशु जलकर मर गए।
विज्ञापन

खाने-पीने का सामान, भूसा और घरेलू सामग्री जलकर राख हो गई। हादसे में पीड़ित का लगभग एक लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर गया। झोपड़ी के पास सो रहे परिजन बाल-बाल बच गए।
पीड़ित मुनीब चौहान ने बताया कि वह बुधवार की रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद मड़ई के बगल में बनी झोपड़ी में सोने चले गए थे। रात के किसी पहर अचानक दोनों मड़ई में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन

झोपड़ी के समीप सो रहे परिजनों को जब आग की भनक लगी तो वे किसी तरह बाहर निकल आए, जिससे उनकी जान बच सकी। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और घटना का निरीक्षण कर क्षति का आकलन किया। लेखपाल राजेंद्र कुमार द्वारा घटना की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजा और सतर्कता बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें