मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के खुखुंदवा के पास बीती रात एक बोलेरो और सवारियों से भरी ऑटो में आमने- सामने टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान ऑटो चालक और एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।