फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की लूट का पर्दाफाशः दो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे, पौने चार लाख के आभूषण बरामद; ऐसे दिया था घटना को अंजाम

Sat, 11 May 2024 05:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

Mau News; उनके पास से लूट के पौने चार लाख रुपये से अधिक के आभूषण, एक हजार नगद, लूट की मोबाइल, पर्स के अलावा 315 बोर के दो तमंचा और जिंदा कारतूस मिला।
विज्ञापन
बदमाशों की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने विगत चार मई को कस्बा के कैलेंडर तिराहा पर महिला से हुई लाखों की लूट का पर्दाफाश करते हुए दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट के पौने चार लाख रुपये के आभूषण, मोबाइल और नगदी बरामद हुई है। आरोपियों के पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी मिला।

विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक डॉ. अजय विक्रम सिंह ने बताया कि घोसी थाना क्षेत्र के असना मुबारकपुर गांव निवासी अजमल हाजी चार मई की शाम आठ बजे मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के उतरेजपुर गांव से अपनी पुत्री के साथ बाइक से घोसी जा रहे थे। वह कुछ देर के लिए कस्बा में चल रही प्रदर्शनी देखने के लिए रुके तो लुटेरों की नजर उनके पुत्री के पर्स पर पड़ी और वह उसे तत्काल लूटने योजना को अंजाम देने में लग गए। 

कुछ देर बाद जब वह घोसी जाने के लिए निकले तो कस्बा के कैलेंडर तिराहा पर किसी काम से बाइक रोका दिया। इसी बीच, पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनकी लड़की के हाथ से पर्स छीन लिया। बैग में लाखों के गहने, मोबाइल और नगदी थी। पीड़ित ने घटना से पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी की टीम घटना के पर्दाफाश में लगी थी। इस बीच सीसी कैमरा, फुटेज और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के मंडैया चट्टी से सुल्तानपुर-कोलौरा मार्ग पर घटना में शामिल बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों में से प्रदीप कुमार पुत्र अशोक राम और नितेश पुत्र पिंटू राम निवासी खुरहट थाना रानीपुर हैं। पुलिस उपाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी नितेश पर मुहम्मदाबाद गोहना और सदर कोतवाली में पूर्व में भी धोखाधड़ी व आर्म्स एक्ट आदि के मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें