मधुबन। तहसील क्षेत्र के चार ईट भठ्ठे पर उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे द्वारा निरीक्षण कर जांच पड़ताल के बाद तीनों भठ्ठों को बंद कर दो-दो लाख रुपये जुर्माना लगाया।
उपजिलाधिकारी महमूद सराय पहुँच कर रफीकुल्ला ईट भट्टा एवं हकीमुल्लाह ईट भट्ठा की जांच किया। एसडीएमने पाया कि 2020-2021 का शुल्क नहीं जमा किया गया है। इसके उपरांत बस्ती वर्सी निधियाव, कमलसागर ईंट भठ्ठे की जांच की। वहां भी यही अनियमितता पाई गई। उपजिलाधिकारी ने सभी तीनों ईट भठ्ठों को बंद कर शुल्क जमा करने का निर्देश देते हुए दो-दो लाख रुपये का अर्थ दंड लगाया है।