मऊ। बुधवार को 11 सौं से अधिक संदिग्धों की आई जांच रिपोर्ट में दो नए संक्रमित मरीज मिले। दोनों मरीज जिला अस्पताल में ट्रनाट जांच में संक्रमित मिले हैं।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को एंटीजन से 681 की जांच की गई।जिसमें कोई संक्रमित नहीं मिला, वहीं लैब से आई सभी 477 रिपोर्ट भी निगेटिव मिली। लेकिन ट्रूनाट जांच में नगर के चांदमारी इमलिया के दो लोग संक्रमित मिले। अब कुल मरीजों की संख्या 2978 हो गई है, इसमें 2897 मरीज रिकवर हो चुके है। जबकि संक्रमण से अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं वर्तमान में 42 सक्रिय मरीज हैं।