फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: खंभे से टकराते हुए मड़ई में घुसा ट्रक, मां-बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। रामपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर खिरिया गांव में शुक्रवार की रात अनियंत्रित ट्रक बिजली के खंभे से टकराते हुए सड़क किनारे मड़ई में घुस गया। मड़ई में सो रही मीना देवी (45) और उनकी बेटी सुमन (18) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उसमें बंधी दो बकरियां दबकर मर गईं।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात बलिया जिले के बेल्थरारोड की ओर से बालू लदा ट्रक मधुबन की तरफ जा रहा था। पहाड़ीपुर खिरिया गांव में पहुंचा था कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया और कृष्ण मोहन की मड़ई में घुस गया। घटना के बाद चालक और खलासी ट्रक छोड़कर भाग गए। खंभा टूटने से करीब 15 से 20 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
ग्रामीणों ने तत्काल फोन करके बिजली सप्लाई कटवाई और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। थानाध्यक्ष कंचन मौर्या ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ितों से मुलाकात किया और ट्रक को बाहर निकलवाया गया। महिला ने अभी तक तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें