यूपी मोटर्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के भीटी स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को विगत कुछ दिनों से शहर में हो रही दिन में ही नो इंट्री को लेकर बैठक हुई। बैठक में प्रशासन द्वारा किए गए इस निर्णय की निंदा की।
जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि एक तरफ ट्रांसपोर्टर पहले ही शासन के नीतियों के चलते भुखमरी की कगार पर हैं। इससे जुड़े लोगों का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। ऐसी स्थिति में प्रशासन का शहर के अंदर काम करने वाले ट्रांसपोर्टरों के लिए बलिया मोड़ से अंदर आने के लिए दिन से ही नो इंट्री लगाना अनुचित है। उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि नो इंट्री लगाकर ट्रांसपोर्टरों को परेशान करना। नो इंट्री लगाकर एक साथ सैकड़ों गाड़ियों को छोड़ना यातायात के लिए बहुत भारी समस्या खड़ी कर दे रहा है। उन्होंने शासन व प्रशासन से मांग किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र नो इंट्री की व्यवस्था को समाप्त किया जाय। बैठक में अमरेश पाठक, लालबहादुर पांडेय, पंकज पांडेय, अरूण सिंह, प्रकाश चंद मिश्र, अशोक कुमार, देवेंद्र यादव, प्रमोद कुमार, घनश्याम दास गुप्ता, धीरज यादव आदि लोग रहे।