फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नगर विकास मंत्री को समस्याएं बताएंगे व्यापारी

विज्ञापन
कोपागंज में व्यापारियों की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला कमेटी की बैठक कोपागंज में युवा व्यापार मंडल के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर की अध्यक्षता में हुई। सड़क और अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने कहा कि कोपागंज में थाने के सामने से नगर में प्रवेश करने वाले रोड की हालत बद से बदतर हो गई है। टाउन एरिया कार्यालय के पास जाने वाले सड़क की गिट्टी पूरी तरह से उखड़ गई है।
इस पर चलने वाले राहगीर आए दिन चोटिल हो रहे हैं। बरसात का सीजन चल रहा है, थोड़ी सी भी बारिश हो जाने पर बाजार के दोस्तपुरा, जुम्मनपुरा, वाजिदपुरा, ओड़ियाना मोड़, दोस्तपुरा उत्तरी के खटीक टोला आदि मोहल्ले में थोड़ी सी भी बारिश हो जाने पर दो-दो फीट तक पानी जमा हो जाता है।
विज्ञापन

सड़क का गंदा पानी व्यापारियों के मकान एवं दुकानों में घुस जाता है। नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से समस्या का लेकर काम शुरू कराने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा सका है।
कोपागंज के सरकारी अस्पताल में जाने वाले रास्ते की हालत भी पूरी तरह से जर्जर है। कोपागंज से कसारा जाने वाले मार्ग जो काफी दिनों से जर्जर है। व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मिलेगा।
बैठक में आईटी मंच के प्रदेश महामंत्री आनंद ओमर, अमृतलाल जायसवाल, मनोज कुमार बरनवाल, ओमजी बरनवाल, श्यामजी साहनी, विनोद कुमार गुप्ता, विकास वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें