फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मार्ग पर झाड़ियों के उग आने से हो रही परेशानी, हादसे का खतरा

विज्ञापन
घोसी के तिलई बुजुर्ग से अरियासो गांव को जाने वाले चक मार्ग पर उगी झाड़ियां। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
घोसी तहसील क्षेत्र के तिलई बुजुर्ग से अरियासो गांव को जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ झाड़ियों के उग आने से आने- जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। लोगों ने आला अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपा लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्र के तिलई बुजुर्ग से अरियासो गांव को जाने वाली चक मार्ग से 20 गांवों के लोगों का देर शाम तक आना जाना लगा रहता है।
झाड़ियों के सड़क तक फैल जाने से आना जाना मुश्किल हो रहा है। रामनयन, हरिकेश, जितेंद्र, विधिचंद का कहना है कि खड़ंजे के पटरी पर उगी झाड़ियों को साफ कराने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया, लेकिन मामले को लटका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें