फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने दुकान व प्रतिष्ठान बंद कर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। नगर क्षेत्र के खरिहानी चिरैयाकोट मार्ग स्थित जमीन अताउल्ला मुहल्ला बीच बाजार स्थित किराना व्यापारी सूर्यनाथ गुप्ता (65) की सोमवार की रात की गई हत्या के विरोध में व्यापारियों ने मंगलवार को बाजार बंद रखा। व्यापार मण्डल अध्यक्ष शिवचंद गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस की निष्क्रियता पर आक्रोश जताया। अपनी अपने दुकानों और प्रतिष्ठानों को बंद करके बाजार स्थित एक कॉम्पलेक्स के सामने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी किए।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि दुकान से मात्र 100 मीटर की दूरी पर बड़हलगंज नहर पुलिया के पास पुलिस का पिकेट है। सोमवार की रात भी पुलिस वहां मौजूद रही पर पुलिस को कोई भनक तक नही लग सकी। मृतक के चीखने की आवाज पर पुलिस जब तक पहुंची तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। आक्रोशित व्यापारियों ने मांग किया कि एक सप्ताह के अंदर यदि पुलिस हत्यारों का पता नहीं लगा लेती है तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन को और तेज करने के लिए व्यापारी विवश होंगे।
इस अवसर पर शिवचंद गुप्ता, मुंशी कुरैशी, रेहान खां, रमेश मौर्य, उमेश मौर्य, इदरिस अंसारी, सुवास चंद जायसवाल, रमेश वर्मा, राजकुमार मौर्य, नौमी गुप्ता, पिंटू जायसवाल आदि लोग रहे। उधर मृत सूर्यनाथ गुप्त के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने शव परिवार वालों को सौंप दिया। इसके बाद मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। उनके घर मातम पसरा रहा। जिले के सभी व्यापारिक संगठनों ने सूर्यनाथ गुप्ता की हत्या पर आक्रोश जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें