फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बालनिकेतन रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण में देरी से व्यापारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के रौजा स्थित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय पर सोमवार को व्यापारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में बालनिकेतन रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण में देरी के कारण व्यापार प्रभावित होने के मुद्दे पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्त ने कहा कि सेतु निगम नगर के व्यापार को अस्त-व्यस्त करने की स्थिति में है। बालनिकेतन ओवरब्रिज के निर्माण में देरी से व्यापारी समाज में रोष व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि यदि समय रहते निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई गई तो अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल आंदोलन करने को बाध्य होगा।
डॉ. गुप्त ने कहा कि बालनिकेतन तिराहा से लेकर नगर के हृदय स्थल सिंधी कॉलोनी, सदर चौक, घास बाजार और संस्कृत पाठशाला तक के व्यापारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। नगर में आवागमन बाधित होने से व्यापार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने सांसद, प्रदेश के आला मंत्रियों, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत उच्च अधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

बैठक में अजय कुमार मौर्य, इकबाल अहमद, फैयाज अहमद, अशोक सिंह, अजहर फैजी और महातम यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें