फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जनसुनवाई में 31 में से 12 मामलों का निस्तारण

विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय में जनसुनवाई करते ईओ डा.मणि भूषण तिवारी। स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के क्रम में नगर पालिका कार्यालय के सभागार में सोमवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। डॉ. मणिभूषण तिवारी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुल 31 मामले आए, जिनमें से मौके पर 12 मामलों का ही निस्तारण किया जा सका। शेष मामलों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया गया।
शिकायतों में सफाई विभाग से 4, निर्माण विभाग से 5, राजस्व विभाग से 2 एवं जलकल विभाग से 20 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि जनसुनवाई का उद्देश्य शिकायतकर्ताओं को तत्काल राहत पहुंचाना है।
विज्ञापन

इस अवसर पर अवर अभियंता (सिविल) मनोज कुमार सोनकर, जलकल जेई पंकज कुमार वर्मा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्य प्रकाश, राजीव कुमार शुक्ला, राजस्व निरीक्षक अमृता राय, बलराम पांडेय, निर्माण लिपिक धर्मेंद्र कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें