फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ शहर में रहेगा 15 दिनों तक संपूर्ण लॉकडाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला मुख्यालय पर कोरोना संक्रमितों की तेजी से बढ रही संख्या से चिंतित जिला प्रशासनने शहर में 15 दिनों के संपूर्ण लाकडाउन का निर्णय लिया है। सोमवार से शहर में 15 दिनों के लिए संपूर्ण लाकडाउन लागू हो जाएगा। डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने रविवार की शाम को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। इस दौरान सारे शहर में पूरी तरह से बंदी रहेगी। किराना और राशन सहित सारी दुकानें बंद रहेगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान शहर में किराना की केवल नौ दुकानें खुलेंगी। इसके अतिरिक्त मेडिकल की सात दुकानें ही सामान के वितरण के लिए खुली रहेंगी। केवल हाइवे पर बाहर से आने वाले बड़े वाहनों को गुजरने की इजाजत होगी। शहर की सभी सड़कों पर आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। शहर के सारे अस्पताल बंद कर दिए जाएंगे। शहर में केवल जरुरी सेवाओं वाले उन्हीं लोगों को आने की अनुमति मिलेगी जिनके पास वैध पास होंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 81 कोरोना पाजिटिव मरीज हैं। इनमें से 65 मरीज केवल मऊ शहर में हैं। अनलॉक में मिली कुछ सहूलियत का शहर के लोगों ने अनुचित लाभ उठाते हुए गंभीर लापरवाही बरती है। इसी का नतीजा है कि शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अब यह जरूरी हो गया है कि मऊ शहर में संपूर्ण लाकडाउन लागू किया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पूरे शहर में सोमवार से संपूर्ण लाकडाउन लागू रहेगा जो 15 दिनों तक जारी रहेगा। डीएम ने बताया कि शहर की सभी सड़कों पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। शहर के सभी नीजी अस्पतालों को बंद रखने के निर्देश दे दिए गए हैं। केराने सहित सभी दुकानें बंद रहेंगी। केवल हाइवे पर स्थित दवा की पांच दुकानों को खोलने की अनुमति होगी। मुहल्लों में ठेलों पर सब्जियां बिकेंगी। लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पूरी तरह से सख्ती करने के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं। इस दौरान पकड़े जाने वालों पर मुकदमा, गिरफ्तारी और जुर्माने की कार्रवाई करने की छूट पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

किराना की ये दुकानें खलेगीं
1.पूनम प्राविजन स्टोर -सहादतपुरा
2.अजहर केराना स्टोर -भेली बाजार
3.अलकनंदा- सहादतपुरा
4.घर संसार -बाटा के सामने
5.शाहिद केराना स्टोर- सदर चौक
6.किशोरी राम सुरेंद्र कुमार- काजीटोला
7.श्री नाथ किराना मिर्जाहादीपुरा ,
8.जय किराना-अंधा मोड़ भीटी
9.गायत्री किराना - भीटी
मेडिकल की इन दुकानों पर मिलेगी दवाएं
1.न्यू तपसी मेडिकल स्टोर भीटी
2.प्रकाश मेडिकल सहादतपुरा
3.आजाद मेडिकल स्टोर भेली बाजार
4.फेमिली मेडिकल स्टोर- सदर चौक
5. जेजे मेडिकल स्टोर काजी टोला
6. एके मेडिकल स्टोर - मिजाहादीपुरा
7.गर्ग मेडिकल स्टोर, बालनिकेतन मोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें