फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से ट्रैक्टर ले जाने को लेकर मारपीट, पिता पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट । थाना क्षेत्र के ग्राम नेवादा में रविवार की अपरान्ह खेत जोतने के लिए दूसरे पक्ष के खेत से होकर ट्रैक्टर ले जाने को लेकर दो पक्षों में मार पीट हो गई। इसमें एक पक्ष से दो लोग घायल हो गये। घायल पक्ष की ओर से चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्ष के एक एक लोगों को हिरासत में ले लिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम नेवादा निवासी रामसबद पासवान और उसका लड़का प्रभु खेत की जुताई कराने के लिए किराए पर ट्रेक्टर लेकर गांव के लक्ष्मण के खेत से होकर जाने लगे। लक्ष्मण पासवान ने अपने कुछ लोगों के साथ पहुंचकर रोक दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में मार पीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से रामसबद 55 और प्रभु 30 घायल हो गये। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें