फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रखा जाएगा पहला रोजा

विज्ञापन
रमजान का चांद होने के बाद नगर के सामान की खरीदारी करते लोग। - फोटो : mau
विज्ञापन
पाक रमजान के महीने की शुरूआत गुरुवार से होगी। बुधवार की देर शाम चांद कमेटी ने चांद दिखने की पुष्टि करते हुए गुरुवार से रमजान शुरू होने की घोषणा की। इसके साथ ही मुस्लिम बहुल इलाकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। वहीं, चांद की पुष्टि होते लोगों ने सहरी और इफ्तार के लिए दुकानों से सामानों की खरीदारी की। वहीं, मस्जिदों में विशेष तरावीह की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन


बुधवार को बाद नमाजे मगरिब चांद कमेटी के अध्यक्ष मुफ्ती अनवर अली ने सदस्यों के साथ बैठक की। बताया कि जिले मेें चांद नहीं दिखा। लेकिन बाहर से चांद की तस्दीक होने पर जिले में मुसलमान गुरुवार को पहला रोजा रखेंगे। इसके साथ ही मस्जिदों से भी गुरुवार को रमजान के आगाज की घोषणा कर दी गई। लोग मस्जिदों में नमाजे तरावीह अदा करने रवाना हो गए। जबकि बाजारों में सहरी और इफ्तार के सामान खरीदे गए। वहीं घरों में महिलाओं ने भी रमजान को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

रात में सहरी के लिए इंतजाम किए तो इबादत के लिए जानमाज और तस्बीह आदि भी निकाले। लोग एक माह रोजा रखने और खुदा की इबादत करने में ही बिताएंगे। उधर मुंशीपुरा, चौक, मिर्जाहादीपुरा सहित विभिन्न बाजारों में लोग आवश्यक खरीदारियों में जुटे रहे। खास तौर से खजूर की दुकानों पर भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें