फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नशे के सौदागर देवर-भाभी सहित तीन लोग गिरफ्तार, 30 किलो गांजा भी बरामद; पुलिस को देख भाग रहे थे

Sun, 22 Jun 2025 02:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

उत्तर प्रदेश की मऊ पुलिस को इन तस्करों की तलाश काफी दिनों से थी। इन पर कई मामले भी दर्ज हैं। सटीक सूचना मिलते ही पुलिस ने देवर-भाभी को घेर लिया। कार्रवाई में एक और महिला भी गिरफ्तार हुई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में देवर-भाभी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime News: मऊ शहर कोतवाली और एसओजी टीम ने नशे का व्यापार करने वाले देवर-भाभी की जोड़ी के साथ तीन लोगों को 30 किलो 292 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। इन लोगों की तलाश कई दिनों से चल रही थी। बरामद गांजा की कुल कीमत तीन लाख 60 हजार रुपये हैं।

विज्ञापन


इस मामले का खुलासा करते हुए सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम ने बलिया जिले के कोतवाली आनंद नगर निवासी प्रियंका श्रीवास्तव पत्नी प्रियांशु श्रीवास्तव, मिथुन सिंघा पुत्र चितरंजन निवासी गोराईमंडी उदल गुड़ी थाना उदित गुड़ी जनपद उदलगुड़ी (असम) और बसंती सिंघा पत्नी सुनील सिंघा निवासी गोरीमंडी उदित गुड़ी थाना उदित गुड़ी जनपद उदलगुड़ी (असम) को कासिम पोखरी रेलवे ट्रैक के पास से शनिवार रात 9:30 बजे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त में मिथुन और बसंती रिश्ते में देवर और भाभी हैं, जो असम से गांजा ले आकर प्रियंका के साथ बेचा करते थे।

Trending Videos
विज्ञापन

79 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस
स्थानीय ब्लॉक में कार्यरत 79 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सीडीपीओ ने लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी की है। कल तक सभी काम पूरा नहीं होने पर सेवा समाप्ति के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखने की चेतावनी दी है। इसके पहले कुछ आंगनबाड़ियों का मानदेय रोक दिया गया था।

सीडीपीओ घोसी राधेश्याम पाल ने शुक्रवार को कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि घोसी ब्लॉक में 209 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्यरत हैं। इनमें से 79 ऐसी हैं, जिनके द्वारा लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण, पोषण ट्रैकर में ई-केवाईसी और फेस कैप्चर नहीं किया जा रहा है, इनकी प्रगति शून्य है।

इन्हें तीन का समय देते हुए सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है। बताया कि सभी को बुलाकर प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे वो जल्द से जल्द काम पूरा कर सकें और कार्रवाई से बचाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें