79 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस
स्थानीय ब्लॉक में कार्यरत 79 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सीडीपीओ ने लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी की है। कल तक सभी काम पूरा नहीं होने पर सेवा समाप्ति के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखने की चेतावनी दी है। इसके पहले कुछ आंगनबाड़ियों का मानदेय रोक दिया गया था।
सीडीपीओ घोसी राधेश्याम पाल ने शुक्रवार को कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि घोसी ब्लॉक में 209 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्यरत हैं। इनमें से 79 ऐसी हैं, जिनके द्वारा लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण, पोषण ट्रैकर में ई-केवाईसी और फेस कैप्चर नहीं किया जा रहा है, इनकी प्रगति शून्य है।
इन्हें तीन का समय देते हुए सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है। बताया कि सभी को बुलाकर प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे वो जल्द से जल्द काम पूरा कर सकें और कार्रवाई से बचाया जा सके।