फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बंद घरों में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार, 13.10 लाख के आभूषण बरामद

विज्ञापन
चिरैयाकोट पुलिस थाना क्षेत्र के अलदेमऊ से चोरी के समान के साथ पकड़े गए आरोपी
विज्ञापन
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अल्देमऊ सरौदा मार्ग से शुक्रवार की भोर में 2:50 बजे घेराबंदी कर पुलिस ने तीन चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

सभी आरोपी गाजीपुर के निवासी हैं, और इनके पास से 13.10 लाख रुपये के कीमती आभूषण बरामद हुए। थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस टीम रात के समय गश्त कर रही थी, तभी कुछ लोग उन्हें देखकर भागने लगे।
भाग रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने अपना नाम गाजीपुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के सुजावलपुर कपूरपुर निवासी मनीष गुप्ता, राजदेईपुर नई बस्ती निवासी इमरान और नंदगंज थाना क्षेत्र के पिपरही निवासी छोटेलाल उर्फ छोटू बिंद बताया।
विज्ञापन

इनके पास से दो सोने की चेन, दो मंगलसूत्र, एक मोती की माला, 17 जोड़ी सोने की पायल, 1.12 किलोग्राम चांदी का आभूषण, 1360 रुपये नगद बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 13.10 लाख रुपये थी। उनके पास से टार्च, एक पिलास, दो पेचकस और दो लोहे की राड भी बरामद हुई, जिसका ये चोरी में प्रयोग करते थे।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि बीते 18 फरवरी की रात वे याहियाचक गांव निवासी कैलाश मिश्र के घर में घुसे थे, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला था। बीते तीन मार्च की रात चिरैयाकोट के वलीनगर वार्ड निवासी कपड़ा व्यवसायी रमेश सिंह के बंद घर का ताला तोड़कर सोने, चांदी के आभूषण और नगदी चोरी की थी।


गिरोह के सरगना ने वाराणसी से शुरू की थी चोरी की वारदात
गिरोह के सरगना मनीष गुप्ता के विरुद्ध वर्ष 2022 में पहली बार वाराणसी जिले के मंडुआडीह थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसके विरुद्ध सारनाथ थाना में छह और चिरैयाकोट में दो मामले दर्ज हैं। वहीं छोटे उर्फ छोटू बिंद के विरुद्ध चार मामले दर्ज हैं। पहला मामला वर्ष 2019 में गाजीपुर जिले के करंडा थाना में दर्ज हुआ। उसके बाद दूसरा नंदगंज और दो चिरैयाकोट में दर्ज हैं। इमरान के विरुद्ध केवल चिरैयाकोट थाना में ही दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें