फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ऑटो पलटने से तीन घायल, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के बेलौली फरही पुलिया पर मंगलवार की देर रात ऑटो पलटने से उस पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि सवारी लेकर मधुबन से बेल्थरा जा रहे ऑटो फरही पुलिया के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इसमें घोसी कोतवाली के खत्रीबाग निवासी रघुपति (70), बलिया जिले के उभाव थाना क्षेत्र के तेनुआ निवासी मुन्ना राजभर (50), सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नवागर निवासी नजरे आलम (36) गंभीर रूप से घायल हो गए। नजरे आलम की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें