फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: महिला को घायल करने वाला चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के नवकापुरा सिवान में महिला को घायल करने वाले चोर को घोसी पुलिस ने मंगलवार को थानीदास रेलवे क्राॅसिंग के पास से पकड़ लिया। इसके पास से पुलिस ने चाकू बरामद किया। इसी चाकू से उसने महिला पर हमला किया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी चोर का उपचार करने वाले डाॅक्टर से पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

घोसी कोतवाल अनिलचंद्र तिवारी ने बताया कि गत सोमवार को घोसी कोतवाली क्षेत्र के नवकापुरा सिवान में घर के बाहर सो रही महिला कैलाशी देवी के उठने पर एक चोर ने हमला बोल दिया था। महिला ने भी बहादुरी दिखाते हुए चोर को उसके चाकू से घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने तीन टीमें गठित कर मामले की जांच में लगी थी। इस बीच मुखबिर से पुलिस को जानकारी मिली कि पीड़सुई नहर के पास एक डाॅक्टर के यहां घायल ने उपचार कराया था। इस मामले में पुलिस ने संबंधित डाॅक्टर को कोतवाली ले आई और पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने इलाज कराने वाले घोसी कोतवाली क्षेत्र के घोट्ठा पीड़सुई निवासी राजकुमार पुत्र जंगी को मंगलवार की देर रात ही थानीदास रेलवे क्राॅसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चाकू को भी उसके पास से बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर का चालान कर दिया।
बताते चलें कि बीते सोमवार को अमिला के नवकापुरा सिवान में कैलाशी देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह के यहां चोरी की नीयत से एक चोर घुस आया था, जहां कैलाशी देवी के अचानक जग जाने पर वह चाकू से हमला कर दिया। महिला ने इसका पुरजोर विरोध करते हुए उसे घायल कर भागने पर मजबूर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें