फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों के तीन चिकित्सक फिर भी आॅपरेशन नहीं

विज्ञापन
eye
विज्ञापन
जिला अस्पताल में वर्तमान में पिछले डेढ़ माह से आंखों के ऑपरेशन तकरीबन पूरी तरह से बंद है। खासतौर से ऑपरेशन  कराने के लिए मोतियाबिंद के मरीज आते हैं, लेकिन ऑपरेशन न होने के चलते जहां कई बैरंग लौटने को मजबूर है तो कई निजी अस्पतालों में इलाज कराने को बाध्य हो रहे हैं। ऑपरेशन इसलिए बंद है कि जो डाक्टर ऑपरेशन करते है, वो पिछले डेढ़ माह से विशेष प्रशिक्षण के लिए जयपुर गए हुए है, इसके अलावा जो डाक्टर बचे हैं, वो मेजर ऑपरेशन नहीं करते है।     
विज्ञापन

   
जिला अस्पताल में नेत्र विभाग काफी बड़ा और अहम विभाग है। इसके लिए इसमें शासन ने तीन डाक्टर नियुक्ति किए है। जिसमें दो डाक्टर विशेषज्ञ है और एक डाक्टर संविदा पर है। नेत्र विभाग में सर्जरी के लिए अलग से ऑपरेशन थियेटर भी है, जिससे अस्पताल में आंखों के मरीजों का  मोतियाबिंद जैसे मेजर ऑपरेशनों के अलावा माइनर आपरेशन हो सके। लेकिन पिछले ड़ेढ माह से ज्यादा समय से एक विशेषज्ञ डाक्टर जयपुर राजस्थान में आयोजित एडवांस प्रशिक्षण में भाग लेने गए हुए है।

सूत्रों की मानें तो जो चिकित्सक कार्यशाला में गए है, वो ही मोतियाबंद जैसे मेजर ऑपरेशन करते थे। वहीं अन्य दो चिकित्सक माइनर ऑपरेशन करते है। ऐसे में पिछले डेढ़ माह में आने वाले मरीजों का मेजर ऑपरेशन अस्पताल में नहीं हो रहा है। ओटी में माइनर बीमारियों का ऑपरेशन तो हो रहा है, लेकिन मेजर ऑपरेशन की बात आते ही चिकित्सक बहाना बनाकर मरीजों को टाल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें