फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई से पत्र भेजकर दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र की एक महिला को उसके पति ने दुबई से पत्र भेजकर तीन तलाक दे दिया। महिला ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय जाकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

अक्शा खातून पत्नी नूरऐन शेख मुनव्वर हुसैन रामपुर थाने के रसूलपुर आदमपुर गांव की निवासी है। उसकी शादी 16 सितंबर 2016 में हुई थी। उसकी एक बच्ची भी है। उसने बताया कि पति दुबई रहता है। बृहस्पतिवार को पति की ओर से दुबई से भेजा गया रजिस्टर्ड डाक मिला। पत्र में तलाक-तलाक-तलाक लिखा है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति दूसरी शादी करने के लिए ऐसा कर रहा है। दूसरे दिन शुक्रवार को अक्शा ने जिला मुख्यालय जाकर अपर पुलिस अधीक्षक टीएन त्रिपाठी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एएसपी ने बताया कि कानूनी कार्रवाई कर महिला को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें