फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश

विज्ञापन
मधुबन क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई हरे पेड़ों की कटाई। - फोटो : mau
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस  पर जिले में एक तरफ  पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए पौधरोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ मधुबन थाना क्षेत्र के खीरीकोठा के पूर्वी भाग में हरे महुआ के पेड़ों की कटाई जोरों पर चल रही थी। पुलिस ने पेड़ काट रहे तीन लोगों को आरा,  कुल्हाड़ी सहित हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को स्कूलों, कालेजों, सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण कर लोग पर्यावरण दिवस मना रहे थे। जबकि वहीं क्षेत्र में कुछ वन माफिया प्रतिबंधित वृक्षों पर आरियां चलवा रहे थे। धड़ल्ले हो रहे हरे पेड़ों की कटाई से सवाल उठने लगा है कि आखिरकार वन मंत्री के क्षेत्र में भी हरे वृक्षों की सुरक्षा विभाग तथा पुलिस की लापरवाही की भेंट चढ़ गयी है। इसका लाभ वनमाफिया ले रहे हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हरे वृक्षों की कटाई सरकारी स्तर से प्रतिबंधित होने के बाद भी वन माफिया व विभाग की मिली भगत से यह प्रतिबंध हवा-हवाई सावित हो रहा है।  

स्थानीय लोगों की मानें तो राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री के क्षेत्र में इन दिनों विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से  प्रतिबंधित हरे फलदार वृक्षों की कटाई जोरों पर चल रही है। यह तो बानगी भर है। हरे पेड़ की धड़ल्ले से चल रही कटाई से पुलिस अनजान भी नहीं है। इस बाबत सीओ अनिल कुमार नेू बताया कि पकड़े लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें