फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुआ तीन दिवसीय स्वनिधि दीपोत्सव

विज्ञापन
नगर के सोनीधापा इंटर कालेज के मैदान में स्वनिधि दीपोत्सव कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रस्तुत करती? - फोटो : MAU
विज्ञापन
नगर स्थित सोनी धापा बालिका इंटर कॉलेज के मैदान में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय स्वनिधि दीपोत्सव मेला कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन घोसी विधायक विजय राजभर ने फीटा काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दीपोत्सव मेले में स्वदेशी सामानों की बिक्री के लिए स्ट्रीट वेंडरों ने दुकानें लगाई।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से यह कार्यक्रम कराया जा रहा है। जिसके माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की स्टालों के माध्यम से जानकारी दी। यह कार्यक्रम 28 से 30 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पंजीकृत कलाकारों की तरफ से गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जिला नगरीय विकास अभिकरण और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, रोजगार मेला कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न व्यवसायों के लिए व्यक्तिगत लोन का वितरण भी किया गया। जिसमें अनीता स्वयं सहायता समूह को तीन लाख का लोन और प्रमोद पुत्र कालीचरन को स्वरोजगार के लिए एक लाख नब्बे हजार पांच सौ रुपये का लोन ई-रिक्शा के लिए लोन दिया गया। वहीं परवेज अख्तर को एक लाख नब्बे हजार का लोन फुटवियर की दुकान के लिए दिया गया। कार्यक्रम में अमरनाथ गुप्ता ने मसाले की दुकान, सोनू ने चाय पकौड़ी की दुकान, रंगोली की दुकान विजय कुमार तथा विनोद कुमार ने दीपावली से संबंधित दुकान लगाई। इसके साथ ही काफी संख्या में स्ट्रीट वेंडरों ने अपनी दुकानें लगाई हैं। कार्यक्रम का आयोजन अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में अपर जिलाधिकारी भानू प्रताप सिंह, नगर पालिका चेयरमैन तैय्यब पालकी, जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम, डॉ. धनपाल सिंह, जिला डूडा अधिकारी रजनीश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें