मऊ। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को पुलिस ने 25 हजार के इनामी समेत तीन को गिरफ्तार किया है।
सरायलखंसी थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बढुआगोदाम तिराहे के पास से बलवा, हत्या और धोखाधड़ी के मुकदमे में फरार 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश संतोष सिंह के विरुद्ध गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाने, लखनऊ के नाका थाने और जीआरपी गोरखपुर में 24 मुकदमे में दर्ज हैं। इसके अलावा कोपागंज थाने की पुलिस सहरोज मोड़ के पास से पास्को एक्ट में वांछित आरोपी डांड़ी निवासी अजीत राजभर को तथा रानीपुर थाने की पुलिस ने नगपुर पुलिया के पास से हत्या के प्रयास के एक मुकदमे में वांछित आरोपी मंडूसरा निवासी गोलू चौहान को गिरफ्तार कर लिया।