फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर हजारो लोगों ने लगाई पावन सरयू में डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट (मऊ)। मौनी अमावस्या पर पौराणिक व धार्मिक नगरी दोहरीघाट में आसपास व दूर दराज क्षेत्रों से आये हजारों स्नानार्थियों ने पावन सरयू नदी में मौन डुबकी लगाई। भोर से ही राम घाट पर लोगों का हुजूम उमड़ा रहा। सुबह से घना कोहरा छाया रहा, गलन भी बहुत अधिक रही लेकिन इसके बावजूद सर्द मौसम पर आस्था भारी रही। लोगों ने स्नान के बाद मंदिरों में दान पुण्य किया। घाट पर दी दुखियों को लोगों ने दान दिया। सुबह से ही मंदिरों के घण्टे घड़ियालों से पूरा नगर गूंजता रहा। स्नान करने वालों का रेला कसबे में सुबह से देर दोपहर तक चलता रहा। स्नान के बाद स्नानार्थियों ने माता सरयू का पूजन कर गौ दान भी किया। श्रदधालुओं ने सरयू को सेहरा भी चढ़ाया और मनोकामनाएं कीं।
विज्ञापन

मेले में लोगों ने जम कर की खरीदारी
दोहरीघाट। मौनी अमावस्या पर लगने वाले मेले में लोगों जमकर खरीदारी की। महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन से लेकर घर गृहस्थी के सामानों की खरीदारी की। वहीं बच्चे खिलौनों व लजीज व्यंजनों का स्वाद लेते दिखे। पुरुष भी अपने जरूरत के सामानों खेती के लिए हत्था, फावड़ा, कुदाल आदि की खरीदारी करते रहे। महिलाओं ने मौन स्नान के बाद मॉ सरयू को पूरी हलवा की कढ़ाई चढ़ा कर मन्नत मांगी। भीषण ठंड को देखते हुए नगर पंचायत की ओर से घट पर अलाव की व्यवस्था की गई थी। घने कोहरे व सर्द हवाओं के बीच स्नानार्थी सरयू नदी में स्नान करने के बाद ठंड से बचने के लिए अलाव ताप कर सर्दी भगाने का प्रयास करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें