इंदारा। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अदरी मोड़ स्थित जनरल स्टोर का ताला तोड़कर बृहस्पतिवार की रात चोरों ने हजारों रुपये का सामान गायब कर दिया। शुक्रवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को ताला टूटा देखकर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने अज्ञात चोरों को आरोपित करते हुए पुलिस थाने में तहरीर दी।
कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा ग्रामसभा निवासीह रामायन गुप्ता ने बताया कि सरायलंखसी थाना क्षेत्र के अदरी मोड़ पर जनरल स्टोर संचालित कर परिवार का भरण पोषण करता है। बृहस्पतिवार की देर शाम रोजाना की भांति दुकान बंद कर वह अपने घर चला आया। शुक्रवार की सुबह दस बजे जब दुकान खोलने पहुंचा तो वहां उसे दुकान का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर देखा कि गल्ला में रखा पांच हजार रुपये नकद तथा दुकान में रखा सामान जो कि करीब 25 हजार रुपये का था, वह गायब है। दुकान में चोरी की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस टीम छानबीन करने में जुट गई। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी।