अपने हकों की मांग करने वाले को कुचला जा रहा है। पुलिस द्वारा निर्दोषों को निशाना बनाया जा रहा है। यह बात मधुबन तहसील के सिपाह में बृहस्पतिवार को सपा की साइकिल रैली का शुभारंभ करते हुए महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाह ने कही।
बृहस्पतिवार की दोपहर में समाजवादी पार्टी द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली सिपाह से निकलकर दुबारी मोड़ से कुंडा तक पहुंचकर समाप्त हुई। बतौर मुख्य अतिथि लीलावती कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मौर्चा पर विफल है। प्रदेश में अगर कोई अपनी हक का मांग करता है तो उसे गाड़ी से कुचल दिया जा रहा है। इस दौरान सपा युवा नेता सुजीत जायसवाल ने सपा महिला सभा के प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा को पार्टी के स्मृति चिन्ह भेंट किया । इस मौके पर चंद्रमणि यादव गुड्डू, सपन कनौजिया, मुलायम यादव, सुधाकर यादव, खुर्शीद अहमद, विवेक मद्देशिया, दिनेश कुमार आदि रहे।