फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: इस साल 60 मुहूर्त, जमकर बजेगी शहनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल शादी के लिए जून माह तक करीब 60 मुहूर्त है। शादी के आयोजन वाले घराें में जमकर शहनाई बजेगी। एक फरवरी को शुक्रोदय के साथ विवाह और अन्य मांगलिक कार्य शुरु हो गए। सबसे ज्यादा दिसंबर में सहालग है।
विज्ञापन

इस साल अगस्त और अक्तूबर महीने में वैवाहिक कार्यक्रम के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। जिले के भदीड़ गांव निवासी लव कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मकर संक्रांति के बाद से फरवरी में विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी।
मकर संक्रांति से शुरू धनु राशि से मकर राशि में जाते हैं। इसलिए इस दिन से उत्तरायणी पर्व मनाया जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस साल सहालग के दौरान व्यापारियों के कारोबार में धन वर्षा होगी।
विज्ञापन


पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि वर्ष 2026 में 4 ग्रहण पड़ रहे हैं इसमें से दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगेगा, जबकि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अप्रैल 2026 को होगा। पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च और दूसरा 28 अगस्त को लगेगा। भारत में चार में से सिर्फ एक ग्रहण ही प्रभावी रहेगा। 3 मार्च को पढ़ने वाला चंद्र ग्रहण ही भारत में दिखाई देगा। बाकी के तीन ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देंगे।

इस साल के मुहूर्त


ज्योतिषाचार्य लव कुमार चतुर्वेदी के अनुसार फरवरी में विवाह के मुहूर्त 4, 5, 10, 20 और 21 तारीख को हैं। मार्च में 9, 10, 11, 12 अप्रैल में 20, 21, 25, 26 29, 30 मई में 5, 6, 7, 8, 9, 10,13 जून माह में 19, 20, 22, 23, 24, 26, 27, 29 जुलाई में 1, 3, 4,6, 8,9, 11 सितंबर महीने में सिर्फ 21 तारीख को मुहूर्त हैं। नवंबर में 2,3,4,5, 11, 12 और दिसंबर महीने में 2,3, 10, 11, 12, 13, 21 ,22, 24, 25, 26 को विवाह के शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें