फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना: शादी में शामिल होने गया था परिवार, वापस लौटे तो घर का नजारा देख रह गए हैरान

Thu, 14 Nov 2024 01:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में दो घरों को चोरों ने निशाना बनाया। दोनों घरों का ताला तोड़कर सवा लाख नकदी और 12 लाख का आभूषण चुरा ले गए। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कलेक्टर साहब की बाग में दो घरों का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने घटना को अंजाम उस समय दिया जब दोनों परिवार के सदस्य शादी में शामिल होने गए थे। वापस आने के बाद चोरी की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच किया। पीड़ित परिवारों ने चोरी की तहरीर दी है।

विज्ञापन


यहां हुई पहली घटना
चोरी की पहली घटना मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के जोगरी गांव निवासी हसीब अहमद पुत्र मोहम्मद लतीफ कुवैत के मकान पर हुई। उनका कस्बा के कलेक्टर साहब की बाग में मकान है। इन दिनों वह कुवैत से घर आए हुए हैं। परिवार के सभी सदस्य तीन दिन पूर्व शादी में सम्मिलित होने गए थे। 

वापस आए तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा था। घर के भीतर अलमारी और दीवान आदि का सामान बिखरा और टूटा था। घर में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। कैमरे की फुटेज में दो चोर दीवार के सहारे घर के भीतर जाते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि लगभग सवा लाख रुपये का रियाल और आठ लाख का आभूषण चोरी हुआ है। 
विज्ञापन


विज्ञापन

दूसरी घटना को चोरों ने ऐसे दिया अंजाम

घटना के बाद रोत- बिलखता पीड़ित व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
चोरी की दूसरी घटना भी कलेक्टर साहब की बाग में हुई। रानीपुर थाना क्षेत्र के नगपुर गांव निवासी अब्दुल वाहिद यहां मकान बनवाकर रहते हैं। उनकी बहू रोजिना के मायके में शादी थी और परिवार के सभी सदस्य आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में शादी में सम्मिलित होने गए थे। 

रात में चोरों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुसकर अलमारी और दीवान के अंदर रखा सामान खंगाल कर लगभग चार लाख रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। परिवार वालों को चोरी की जानकारी बुधवार शाम में शादी से वापस आने पर हुई। जिसके बाद पीड़ित द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची फोरेंसिक और स्थानीय पुलिस ने जांच पड़ताल किया। इस घटना के दौरान चोरों की हरकत का वीडियो हसीब के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। सफेद पैंट शर्ट पहना चोर घर के बाहर हाथ में कोई असलहा या ताला तोड़ने वाला औजार लेकर घूमता दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें