मौके पर पहुंची पुलिस
वह हलधरपुर थाना क्षेत्र के हलधरपुर बाजार पहुंचे थे कि सामने से बेहद तेज गती से आ रहे ट्रेलर चालक ने मोड़ पर अचानक ब्रेक लगा दिया। ब्रेक लगते ही ट्रेलर का ट्राला जो ट्रेलर के पीछे था वह पूरी गती से अचानक घूम गया।
अचानक हुए इस घटनाक्रम को जब तक सामने से आ रहे भूपेंद्र के साथ एक ओर बाइक चालक पप्पू समझ पाते दोनों बाइक सहित ट्राला से जा टकराई। हादसे में बाइक चालक भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं सवार बबिता और फूलमती दोनों की मौके पर मौत हो गई। साथ ही दूसरा बाइक पप्पू भी घायल हो गया।
हलधरपुर थाना से महज तीस मीटर की दूरी पर यह हादसे होते ही बाजार में हड़कंप मच गया। दोनों घायलों को एसओ हलधरपुर जगदीश विश्वकर्मा द्वारा रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालात देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं, पुलिस ने हादसे में मृत-मां बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ घटना के बाद भाग रहे आरोपी ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर जांच में जुटी है।