फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊः घर में घुस कर चोरों ने नकदी सहित सामान चुराया

विज्ञापन
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ग्राम कारोबीर के एक घर में हुई चोरी के बाद बिखरे सामान और खुले बक्शे को ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के कारुबीर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में पीछे के रास्ते घर में घुस कर चोरों ने अंदर रखे कीमती सामान के साथ सात हजार रुपया नगद पर हाथ साफ किया। परिवार के सदस्यों को इस घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर लौट गई। वहीं तहरीर के आधार पर देर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
विज्ञापन

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र केे कारुबीर गांव निवासी राजेंद्र पासवान का परिवार शुक्रवार की रात रोज की तरह रात को भोजन कर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। इसी बीच रात को चोर घर के पीछे के रास्ते घुसे और उस कमरे का ताला तोड़े जिसमें कीमती सामान के साथ आभूषण आदि रखे थे। चोरी की घटना को अंजाम देने के दौरान चोरों ने अन्य कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर दिया था। ताकि कोई जगे तो भी उन्हे पकड़ न सके। राजेंद्र और उनके परिवार के सदस्यों को इस घटना की जानकारी शनिवार की सुबह सोकर उठने पर हुई। इस दौरान जब दरवाजा बाहर से बंद मिला तो लोगों ने फोन कर दरवाजा खुलवाया। बाहर निकलने पर उन्हें पता चला कि चोर उनके घर को खंगालकर अंदर रखे कीमती समान के साथ सात हजार रुपये नकद चुराकर ले गए है। खोजबीन करने पर टूटे बक्से घर से दो सौ मीटर की दूूरी पर फेंके मिले। थानाध्यक्ष पारस नाथ सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही हैं। बहुत जल्द चोर पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें