मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी तिनमुहानी पुराना मोड़ स्थित दो गुमटियों में सेंध लगाकर शनिवार की रात चोर हजारों रुपये का सामान समेट ले गए। चोरी की जानकारी पीड़ित दुकानदारों को रविवार की सुबह हुई।
मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी के डीहवार स्थान निवासी बीर बहादुर प्रसाद की पुराना मोड़ पर गुमटी में अंडा के साथ दूसरे खाद्य सामान बेचकर परिवार का भरण पोषण करते है। शनिवार की शाम दुकान बंद कर वह अपने घर चला गया। रविवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो पाया कि दुकान के पिछला हिस्सा में सेंध लगा हुुआ है और दुकान में रखा पांच हजार रुपये की नकदी और पांच कैरेट अंडा सहित दूसरे सामान गायब है। वहीं चोरों ने बिकल की कापी- किताब की दुकान से भी हजारों रुपये का सामान गायब कर लिया। पीड़ित दुकानदारों ने अज्ञात चोरों को आरोपित करते हुए मधुबन थाने में तहरीर दी।