फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर की दुकान का दरवाजा उखाड़कर चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के गहना पंचायत स्थित कंप्यूटर की दुकान में बृहस्पतिवार की रात डेढ़ लाख की चोरी हुई। शुक्रवार की सुबह घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे पीड़ित ने अज्ञात चोरों को आरोपित करते हुए थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

सौंपी तहरीर में हलधरपुर थाना क्षेत्र के गहना पंचायत के नेरूवाडीह गांव निवासी छोटेलाल की गांव में कंप्यूटर की दुकान है। जिसका संचालक संतोष यादव है। बताया कि बृहस्पतिवार की रोजाना की भांति संतोष दुकान बंद कर अपने घर चला गया। शुक्रवार की सुबह जब वह संतोष रोजाना की तरह दुकान खोलने पहुंचा तो पाया कि दुकान का दरवाजा उखड़ा हुआ था। जबकि दुकान में रखा कंप्यूटर, प्रिंट मशीन, इनवर्टर, बैटरी सहित करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान गायब था। पीड़ित ने संचालक को सूचना दी, उधर पुलिस मामले की जानकारी होने पर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें