फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम पेंशन के लाभ से वंचित हो रहे ईपीएफ पेंशनर

विज्ञापन
नगर के हाइडिल कालोनी में कताई मिल से सम्बद्ध ई0पी0एफ0 पेशनर्स संघ की आम बैठक में मौजूद सदस्य। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। कताई मिल के ईपीएफ पेंशनर्स संघ की बैठक रविवार को सहादतपुरा हाइडिल कालोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में हुई। इस दौरान मिल मजदूरों को न्यूनतम पेंशन का लाभ दिलाने के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में श्रमिक नेता श्रीराम सिंह ने कहा कि श्रम कानूनों में बदलाव श्रमिक विरोधी है। सरकार कारखाना मजदूरों के न्यूनतम पेंशन तक में जरूरी सुधार के मामले में हीलाहवाली कर रही है। नवंबर 2014 से ईपीएफ श्रमिकों को न्यूनतम पेंशन एक हजार रुपये घोषित होने के बाद भी हजारों ईपीएफ पेेंशनरों को न्यूनतम पेंशन एक हजार रुपये का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने एक मई को मजदूर दिवस पर प्रस्तावित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिस्सा लेने की अपील की। अंत में 11 सदस्यीय कताई मिल ईपीएफ पेंशनर्स संघ की जिला कमेटी गठित की गई। इसके जिलाध्यक्ष सतिराम यादव, जिला मंत्री श्रीराम सिंह, संगठन मंत्री रामजन्म और कोषाध्यक्ष रामजन्म राजभर बनाए गए। बैठक में सतिराम यादव, नागेंद्र सिंह बागी, विजयी गोंड, राजेश्वर पांडेय, देवेंद्र सिंह, रामसोच गोंड, श्रीपत, मुन्ना राय, एन गिरी, दूधनाथ यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें