फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तल्ख भरी धूप और हवा के थपेड़ों से बेहाल रहे लोग

विज्ञापन
रविवार की दोपहर चिलचिलाती धूप और लू के बीच नगर के आजमगढ़ मोड़ पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। मौसम का रुख और तल्ख होने लगा है। रविवार को तल्ख भरी धूप और हवा के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। अप्रैल माह में तापमान बढ़ जाने से हाल यह है कि दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा की स्थिति हो जा रही है। लोग घरों में ही दुबके रहे। शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

अप्रैल माह के पहले सप्ताह में ही तापमान बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर के समय प्रमुख बाजारों की सड़कों पर सन्नाटा की स्थिति रही। दोपहर 12 बजे के बाद लोग जरुरी काम से बाहर निकल रहे हैं। घर से निकल भी रहे हैं तो अपने सिर, मुंह को ढंककर ही निकल रहे हैं। लगातार पानी पीने के बाद भी लोगों के गले सूख जा रहे हैं। तेज धूप होने के चलते तपिश बढ़ती गई। लोग घरों में दुबके रहे। शीतल पेय पदार्थ की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। दुकानदार भी दुकान का आधा शटर गिराकर आराम फरमाते नजर आए। शाम को धूप की तपिश कम होने के बाद उन्होंने बाहर का रुख किया। मौसम के तेवर देख कर लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की आशंका लोगों को और बेचैन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें