फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेन पाइपलाइन फटने से पानी के लिए मचा हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के दुबारी गांव स्थित ओवरहेड टैंक की मेन पाइपलाइन फट जाने के चलते पानी इधर उधर बह रहा है। इसके चलते घरों में लगी टोंटियों तक पानी नहीं पहुुंच पा रहा है। प्रदूषित पानी के सेवन से लो विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है। दुबारी गांव स्थित ओवरहेड टैंक से क्षेत्र के टमठा, भठिया, दुबारी, मैनपरवा, मोलनापुर, गोबरही, बिग्रहपुर, टमठा, पालपुरा, रतनपुरा, रमऊपुर, खरगीपुर, भानपुर, मठिया, भठिया,लोकया,सुवाह,गंगऊपुर सहित विभिन्न गांवों को जलापूर्ति की जाती है। मेन पाइपलाइन मुख्य मार्ग के किनारे फट जाने से खेतों में पानी बह रहा है। प्रेसर कम होने से उपभोक्ताओं के घरों में लगी टोंटियों तक पानी पहुंच ही नहीं पा रहा है।
विज्ञापन

इससे लोगों को शुद्ध पानी मयस्सर नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में विजय शंकर पांडेय, अमरनाथ, जियाउल हक, सच्चा गिरी , कमरुद्दीन अहमद , रामविलास सिंह, महबूब अहमद, अरविंद गुप्ता का कहना है कि मेनपाइपलाइन फट जाने से घरों में लगी टोंटियों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। प्रदूषित पानी के सेवन से लोग बीमारियों से ग्रसित हो रहे है। विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र देने के बाद भी मामले को लटका दिया गया है।इस बाबत जल निगम के अधिशासी अभियंता एमए किदवई का कहना है कि समस्या का समाधान शीघ्र ही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें