फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ों ने की मारपीट, दस लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के शमशाबाद गांव में मंगलवार की दोपहर कॉलेज से घर लौट रही एक युवती से मनबढ़ों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर मनबढ़ों ने पीड़िता के साथ उसके भाई और परिवार समेत10 लोगोें को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की दादी ने चार लोगों के विरुद्ध रानीपुर थाने में तहरीर दी। देपहडी गांव निवासी रमावती देवी ने बताया कि मंगलवार को वह और उसकी नातिन अपने भाई कुणाल के साथ कालेज में फार्म भरने के लिए गई हुई थी। वापस लौटने के दौरान शमशाबाद गांव के पास कुछ मनबढ़ो ने उसकी नातिन से छेड़खानी की, जिस पर उसके भाई ने विरोध करते हुए इसकी सूचना परिवार के दूसरे सदस्यों को दे दी। जब परिवार के दूसरे सदस्य मौके पर पहुंचे तो पहले से तैयार मनबढ़ों ने हमला कर दिया। जिसमें कुलदीप कुमार 30, रामावती 65, नितेश 18 , प्रमोद 45, कमलेश 25, सुजीत 25 , प्रदीप 30, खुशबू , कुणाल 14 के साथ शीला 50 घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां कुलदीप, रामवती, कुणाल और नितेश की हालत को गंभीर होने पर डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। एसओ रानीपुर बृजमोहन सरोज ने बताया कि मामला छेड़छाड़ का नहीं बल्कि आपसी विवाद का है, मामले में तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें