फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों मेें सप्ताह भर से छाया है अंधेरा

विज्ञापन
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रतनपुरा तथा सुग्गीचौरी गांव में सप्ताहभर से अंधेरा है। कारण सात दिन पहले फुंका ट्रांसफार्मर विभागीय लापरवाही के चलते अभी तक नहीं बदला जा सका है। भीषण गर्मी और उमस से आजिज आए ग्रामीणों में विभाग प्रति गुस्सा है। कई बार की शिकायत को भी विभागीय अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया है। नाराज ग्रामीण अब धरना प्रदर्शन के मूड में हैं।
विज्ञापन


 इस संबंध में  डा.अनिल यादव, अशोक सिंह, राजेश चौधरी, शैलेंद्र सिंह, हंसनाथ शर्मा, मुरली शर्मा ने कहा कि ट्रांसफार्मर आए दिन फुंकने से कृषि कार्य चौपट हो रहा है। बिजली गुल रहने से धान की नर्सरी सूख सूख रही है। कहा कि अधिकारियों से शिकायत के बाद भी  फुंके ट्रांसफार्मर को बदला नहीं जा सका है।

इसके चलते सिंचाई के साथ ही बिजली चालित उद्योग पर भी असर पड़ा है। जबकि पेयजलापूर्ति भी बाधित होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि ठप विद्युत आपूर्ति को बहाल नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। बिजली विभाग के अवर अभियंता अच्छे लाल का कहना है कि शीघ्र ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें