फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ईंट-भट्ठे की दीवार गिरी, दबने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर कोलोरा गांव में ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की भट्ठे की दीवार गिरने से दबकर मौत हो गई। घटना सुबह शुक्रवार की सुबह करीब 9:30 बजे की है। भट्ठा पर कार्य करने वाले अन्य मजदूर उसे कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कमालपुर कोलौरा गांव में कमलेश यादव उर्फ टहलू का ईंट भट्ठा है। जहां मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के गौहरपुर गांव निवासी रामभुवन (55) पुत्र सवरू मजदूरी करता था। शुक्रवार को सुबह वह भट्ठे में ईंट पकाने के लिए गड्ढे की दीवार के पास कार्य कर रहा था। इस दौरान अचानक ईंट-भट्ठे की दीवार गिर गई जिससे रामभुवन दब गया। आसपास काम करने वाले मजदूरों ने उसे बाहर निकाला।
उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने घटना के संबंध में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें