फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार रुपये देकर ले गए ट्रक, बाकी देने से कर रहे इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के केरमामहरूपुर गांव निवासी एक ट्रक स्वामी से कुछ लोगों ने साढ़े 12 लाख में ट्रक का सौदा किया। केवल 50 हजार रुपये देकर और 12 लाख रुपये दो दिन के अंदर देने का वादा करके ट्रक ले गए। दो दिन के बाद जब ट्रक स्वामी बाकी रुपये मांगने लगा तो उधार लगाने वालों ने देने से इनकार कर दिया और धमकी दिया। पुलिस ने ट्रक मालिक की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। दर्ज मुकदमें के अनुसार केरमा महरूपुर निवासी अशोक यादव ट्रक के मालिक हैं। 24 अगस्त 20 21 को बनियापार, कल्याणपुर निवासी सुधाकर यादव अपने साथ बलिया जनपद के भीमपुरा थाने के जजौली निवासी रमेश कुमार को लेकर आये। इन लोगों ने अशोक से कहा कि आप का ट्रक खरीदना चाहते हैं।
विज्ञापन

इस पर रमेश कुमार से 12 लाख 50 हजार रुपयों में सौदा तय हो गया। रमेश कुमार ने खाते में 50 हजार रुपये भेज दिया। बाकी 12 लाख रुपये दो दिन के अंदर दे देने का वादा किया। दो दिन में रुपया न मिलने पर अशोक ने तगादा किया तो रमेश आज कल कहते हुए टरकाने लगे। इस पर 13 नवंबर 21 को अशोक कुमार के घर जाकर ट्रक के बाकी रुपये मांगने लगे। आनाकानी पर रमेश कुमार और उनके साथ के दो अन्य लोगों ने धक्का देते हुए कहा कि भाग जाओ, गाड़ी को छुआ तो ठीक नहीं होगा। अशोक ने आरोप लगाया है कि रमेश ने ट्रक को हड़पने की नियत से कहीं छिपा दिया है। मेरे साथ छल कर रहे हैं। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें